Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्यौहारों के दौरान मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि

November 7, 2025

त्यौहारों के दौरान मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली: देश के घरेलू बाजार में मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री में इस वर्ष त्योहारों के 42 दिन की अवधि के दौरान 21 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस बढ़ौतरी का मुख्य कारण यात्री व दोपहिया वाहनों का रिकॉर्ड पंजीकरण और जीएसटी में हुए बदलावों से कीमतों में आई गिरावट रही। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, इस वर्ष त्यौहारी सीजन के दौरान कुल खुदरा बिक्री बढ़कर 52,38,401 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 43,25,632 इकाई थी। फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बताया कि वर्ष 2025 के त्यौहारों की अवधि मोटर वाहन उद्योग के लिए अब तक की सबसे सफल रही।

यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 7,66,918 इकाई तक पहुंची। उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने से कॉम्पैक्ट और सब-4 मीटर कारों की बिक्री में तेजी आई है क्योंकि कर दरों में कमी से ग्राहकों की खरीद क्षमता बढ़ी है। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो बढ़कर 40,52,503 इकाई हो गई। विग्नेश्वर ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार, बेहतर नकदी प्रवाह और जीएसटी के सरलीकरण से इस क्षेत्र को बड़ा लाभ मिला है। इलैक्ट्रिक वाहनों, कम्यूटर बाइकों और स्कूटरों की मांग में भी वृद्धि देखी गई।

ये भी पढ़ें- Balluana ‘ਚ ਘਰ ‘ਚੋ 20 ਤੋਲੇ ਚਾਂਦੀ, ਡੇਢ ਤੋਲਾ ਸੋਨਾ ਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें