Motorola Edge 60 Fusion : मोटोरोला ने अपने इस साल लॉन्च हुए मिड-बजट स्मार्टफोन Edge 60 Fusion की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी के इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, तगड़ा कैमरा सेटअप और लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। यही नहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ग्राहकों को बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा मिल रहा है।
कीमत और ऑफर्स
Motorola Edge 60 Fusion दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। इस पर कंपनी ने करीब 3,000 रुपये की कटौती की है। इसके अलावा फोन की खरीद पर ग्राहकों को 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो 22,350 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। यानी यह फोन आपको और भी सस्ते में मिल सकता है। इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 3D कर्व्ड pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Mediatek Dimensity 7400
स्टोरेज 12GB रैम, 256GB
बैटरी 5500mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 15

दमदार फीचर्स
Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें स्मार्ट वाटर टच 3.0 और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग का फीचर भी है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर फिनिशिंग मिलती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।
वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन में 5500mAh की बैटरी मौजूद है, जो 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबी बैकअप देने में सक्षम है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा AI फीचर्स से लैस है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इसमें Google Gemini AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूज़र्स को स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में Dolby Atmos साउंड सपोर्ट, IP68 और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।