Site icon Dainik Savera Times

Motorola Edge 60 Fusion हुआ सस्ता, जानें ऑफर्स और फीचर्स

Motorola Edge 60 Fusion : त्योहारों के बाद भी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए खुशखबरी है। मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में बड़ा कटौती की है। यह फोन अब पहले से 7,000 रुपये सस्ता हो गया है, जिससे ग्राहकों के लिए इसे खरीदना और भी फायदेमंद साबित हो रहा है।

अब इतनी हुई नई कीमत

Motorola Edge 60 Fusion दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है –

8GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 256GB स्टोरेज

लॉन्च के समय फोन की शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई थी। अब Flipkart पर यह फोन ₹21,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा बैंक ऑफर और इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ ग्राहक इसे ₹18,999 में घर ला सकते हैं।

दमदार फीचर्स के साथ आता है Motorola Edge 60 Fusion

यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ॉल्यूशन का सपोर्ट है। फोन का 3D कर्व्ड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे प्रीमियम लुक और फील देता है।

बैक पैनल में वीगन लेदर फिनिश दी गई है, जो इसे और स्टाइलिश बनाती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 60 Fusion में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W टर्बोचार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसमें Google Gemini आधारित AI फीचर्स भी जोड़े हैं, जो यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है-

50MP का मेन सेंसर
13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर
32MP का फ्रंट कैमरा
मजबूत बिल्ड क्वालिटी
IP68 और IP69 रेटिंग

Exit mobile version