Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tech News: 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया Motorola का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स

November 24, 2026

Tech News: 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया Motorola का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 Neo : स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह फोन पिछले मॉडल Edge 60 Neo का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और दमदार डिस्प्ले दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी और 32MP का सेल्फी कैमरा है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में…

Motorola Edge 70 Neo की कीमत

Motorola Edge 70 Neo को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में मिलेगा। इनमें Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage शामिल हैं। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। इसके बाद ग्राहक इसे 37,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह ऑफर शुरुआती 10 दिनों के लिए है। फोन की बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी।

Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स

इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें 5200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इससे धूप में भी फोन की स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर काम करता है।

50MP कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें