Motorola G96 5G : मोटोरोला ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए Moto G96 5G स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस दमदार 5G फोन को अब पहले से 6000 रुपये सस्ता कर दिया है। ऐसे में शानदार डिजाइन, पावरफुल बैटरी और बेहतरीन कैमरे के साथ आने वाला यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर बेहद आकर्षक कीमत में उपलब्ध है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है ये शानदार डील…
अब मिलेगी कम कीमत में शानदार डील
Moto G96 5G दो वेरिएंट्स में आता है 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज। लॉन्च के समय इनकी कीमत क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये थी। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन की शुरुआती कीमत घटकर 14,999 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को अब इस फोन पर पूरे 6000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह फोन चार आकर्षक कलर ऑप्शन ऐशलेग ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, ऑर्चिड और ग्रीन में उपलब्ध है।
बैटरी और परफॉर्मेंस में है दम
Moto G96 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग के चलते यह फोन दिनभर आराम से चलता है। यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। वही अगर सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 आधारित Hello UI पर काम करता है और कंपनी ने इसके साथ 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
दमदार डिस्प्ले और मजबूती
इसमें 6.67 इंच का FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है और इसमें वॉटर टच सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही, IP68 रेटिंग होने के कारण यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
कैमरा क्वालिटी भी शानदार
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony Lytia 700C मेन कैमरा है जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट करता है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 8MP का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऐसे में अगर आप एक पावरफुल बैटरी और 5G सपोर्ट वाला फोन बजट में खरीदना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेस्ट मौका है।

