Site icon Dainik Savera Times

Muffin Green Finance ने इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने के लिए स्रैप-ई कैब्स के साथ की साझेदारी

 

नई दिल्ली: मुफिन ग्रीन फाइनेंस ने स्रैप-ई कैब्स को 100 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने के लिए उसके साथ साझेदारी की है। जलवायु वित्तपोषण समाधान प्रदान करने वाली कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बैटरी से चलने वाली कारों को पांच साल की अवधि के लिए पट्टे पर दिया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ मुफिन ग्रीन फाइनेंस ने कोलकाता स्थित स्रैप-ई कैब्स के साथ सहयोग किया है… पांच साल की पट्टे की अवधि पूरी होने के बाद स्रैप-ई कैब्स इन वाहनों को मुफिन ग्रीन फाइनेंस से वापस खरीद सकती है।’इससे पहले, मुफिन ने ब्लूस्मार्ट, बैटरी स्मार्ट, पियाजियो, यात्री, मयूरी, सारथी, सिटीलाइफ़, आरज़ू, ऑल्ट मोबिलिटी, ओएचएम, अल्टी ग्रीन जैसी कंपनियों और ईवी पारिस्थितिकी तंत्र के कई चालकों के साथ साझेदारी की है।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

Exit mobile version