Site icon Dainik Savera Times

Mukesh Ambani ने उत्तराधिकार योजना आगे बढ़ाई, ईशा, आकाश और अनंत रिलायंस के निदेशक मंडल में

 

मुंबई: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी उत्तराधिकार योजना का रास्ता साफ कर दिया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा और पुत्र आकाश तथा अनंत को रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सालाना आमसभा (एजीएम) से पहले हुई। इसमें ईशा, आकाश और अनंत को गैर-कार्यकरी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी गई। पिछले साल दिग्गज उद्योगपति 66 वर्षीय मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. का चेयरमैन बनाने का रास्ता साफ कर दिया था।

हालांकि, अंबानी जियो प्लेटफार्म्स के चेयरमैन बने रहे। इसी के अंतर्गत रिलायंस जियो इन्फोकॉम आती है। आकाश की जुड़वां बहन 31 वर्षीय ईशा को रिलायंस की खुदरा इकाई और छोटे पुत्र अनंत को नये ऊर्जा कारोबार के लिये चुना गया।

 

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

Exit mobile version