Site icon Dainik Savera Times

Real Estate Sector में सीमापार निवेश के लिए मुंबई APAC में सातवां पसंदीदा गंतव्य

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के पसंदीदा गंतव्यों की सूची में मुंबई सातवें स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। सीबीआरई ने शुक्रवार को अपना ‘2023 एशिया प्रशांत निवेशक मंशा सर्वे’ जारी किया। रिपोर्ट कहा गया है, ‘‘मुंबई 10 एपीएसी शहरों की सूची में सातवें स्थान पर है और इस क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है।” सूची में शंघाई आठवें स्थान पर, हनोई नौवें स्थान पर और सियोल दसवें स्थान पर है। पिछले दो साल में किसी अन्य भारतीय शहर को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था। सीमापार निवेश के लिए तोक्यो सूची में लगातार चौथे साल पहले स्थान पर रहा। उसके बाद सिंगापूर का स्थान आता है।

Exit mobile version