Site icon Dainik Savera Times

प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर बना मुंबई : सव्रे

मुंबई: भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई सबसे महंगे शहर के तौर पर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। मुंबई ने दिल्ली जैसे शहर को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एशिया में, पहले नंबर पर मुंबई और दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां खर्चे और रहने की लागत, दोनों ही मामले में यह सबसे महंगा शहर है। रैंकिंग में मुंबई 6 पायदान ऊपर चढ़ गया है, जबकि दिल्ली दो पायदान ऊपर आई है। कॉस्ट ऑफ लिविंग की मर्सर सर्वे 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई अब प्रवासियों के लिए एशिया में 21वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली सर्वे किए गए स्थानों में 30वें पोजीशन पर है। मर्सर में इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा, ‘वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत काफी हद तक मजबूत स्थिति में है।’ भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण विकास हुआ है। सर्वे के अनुसार, रोजगार वृद्धि, मध्यम वर्ग का बढ़ता दायरा और समग्र आर्थिक विकास जैसे कारकों ने देश में रहने की लागत को प्रभावित किया है। वैश्विक स्तर पर, हांगकांग ने एक बार फिर रहने के लिए सबसे महंगे शहर की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Exit mobile version