Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महंगी आवासीय संपत्तियों की जून तिमाही में कीमत बढऩे में मुंबई छठे स्थान पर, दुबई सबसे ऊपर 

August 24, 2023

महंगी आवासीय संपत्तियों की जून तिमाही में कीमत बढऩे में मुंबई छठे स्थान पर, दुबई सबसे ऊपर 
नयी दिल्ली: दुनियाभर में महंगी आवासीय संपत्तियों की 2023 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में मूल्य वृद्धि के मामले में 5.2 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ मुंबई छठे स्थान पर है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इस सूचकांक में दुनियाभर में दुबई 48.8 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर तोक्यो, तीसरे पर मनीला, चौथे पर मियामी और पांचवें पर शंघाई है।
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट ‘प्राइम गोल्डन सिटीज इंडेक्स’ में कहा कि 2023 की दूसरी तिमाही में महंगी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में तेजी के मामले में मुंबई छठा सबसे ज्यादा सालाना वृद्धि वाला शहर रहा। यह एक मूल्यांकन-आधारित सूचकांक है जो दुनिया भर के 46 शहरों में प्रमुख आवासीय कीमतों के उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है। सूचकांक स्थानीय मुद्रा में नाममात्र कीमतों को ट्रैक करता है।
चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में मुंबई में महंगी आवासीय संपत्तियों की कीमत सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी। वहीं, बेंगलुरु 3.6 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 20वें स्थान पर तो 0.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ दिल्ली 26वें स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें