Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Myntra का बिग फैशन फेस्टिवल 26 सितंबर से, 34 लाख ट्रेंड-फर्स्ट फेस्टिव फैशन स्टाइल होंगे उपलब्ध

September 17, 2024

Myntra का बिग फैशन फेस्टिवल 26 सितंबर से, 34 लाख ट्रेंड-फर्स्ट फेस्टिव फैशन स्टाइल होंगे उपलब्ध

बेंगलुरु: मिंत्रा ने बहुप्रतीक्षित बिग फैशन फेस्टिवल (बीएफएफ) की घोषणा की है।इस संस्करण की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। इसका टाइटल स्पॉन्सर बोट है। इस फेस्टिवल में 34 लाख स्टाइल उपलब्ध होंगे जो पिछले संस्करण से 47 प्रतिशत अधिक है। इस इवेंट में 9,700 से अधिक घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय और देश में ही विकसित प्रमुख ब्रांड हिस्सा लेंगे। ग्राहकों के पास विभिन्न केटेगरी में विकल्पों का भंडार होगा। मिंत्रा के लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्यों यानि ‘मिंत्रा इनसाइडर’ के लिए बिग फैशन फेस्टिवल 24 घंटे पहले 25 सितंबर को ही शुरू हो जाएगा।

इस साल का फेस्टिवल नई तरह की डीलों से भरपूर है जिससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा बिग फैशन फेस्टिवल में ‘ब्रांड ऑफ द डे’ की विशेष डील होगी जिसमें ग्राहक अभूतपूर्व कीमत पर अपने पसंदीदा ब्रांड के सलेक्शन से खरीदारी कर सकेंगे। सबसे किफायती डील में से एक है ‘बाय 1 गेट 4’, एक अद्वितीय अवसर जिसमें ग्राहक अपनी दिली संतुष्टि के हिसाब से खरीदारी कर त्योहारी मौसम के लिए अपने कपड़ों का कलेक्शन तैयार कर सकते हैं।

मिंत्रा में राजस्व एवं विकास की वरिष्ठ निदेशक नेहा वालि ने बीएफएफ के बारे में कहा, “बिग फैशन फेस्टिवल का यह संस्करण महज खरीदारी तक सीमित नहीं है, यह हमारे ग्राहकों की त्योहारी खरीद के अनुभव को नये सिरे से परिभाषित करता है। स्टाइल के अद्वितीय विकल्पों और मूल्य आधारित अवसरों के साथ हम देश में विभिन्न त्योहार मना रहे लाखों लोगों को ट्रेंड-फर्स्ट फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ऑफर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू तथा देश में ही विकसित ब्रांडों के हमारे सलेक्शन के साथ मिंत्रा की अत्याधुनिक तकनीक और सबसे अलग सेवा, निश्चित रूप से खरीददारी के अनुभव को वास्तव में सहज और आनंददायक बनायेगी।”

इस इवेंट के दौरान ग्राहक कोटक महिंद्रा (NS:KTKM) बैंक के मिंत्रा के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके अतिरिक्त 7.5 प्रतिशत प्लस 5 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनकी खरीदारी और फायदेमंद हो जाएगी। फोनपे से सुनिश्चित कैशबैक के अलावा, आईसीआईसीआई (NS:ICBK), कोटक और एक्सिस जैसे बैंकों के माध्यम से त्योहारी खरीदारी करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

मिंत्रा फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांडों और एम-कॉमर्स प्ले के क्षेत्र में देश के अग्रणी प्लेटफार्मों में से एक है।

फ्लिपकार्ट समूह का एक अभिन्न अंग मिंत्रा, भारत में फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी और फैशन को साथ लाता है।

मिंत्रा प्लेटफॉर्म पर देश के 9,700 से ज़्यादा अग्रणी फैशन और लाइफ़स्टाइल ब्रांड उपलब्ध हैं। इनमें एचएंडएम, लेवीज़, यू.एस. पोलो, टॉमी हिलफिगर, लुई फिलिप, हुडा ब्यूटी, मैंगो, फॉरएवर 21, मार्क्स एंड स्पेंसर, डब्ल्यू, बीबा, नाइकी, प्यूमा, क्रॉक्स, एम.ए.सी., और फॉसिल तथा कई अन्य ब्रांड शामिल हैं। मिंत्रा देश भर में 19 हजार से ज़्यादा पिन कोड पर सेवाएं देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें