Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nagaland तेल उत्खनन के लिए MoU से पहले जनजातीय निकायों से सलाह लेगा: Deputy Chief Minister Y Patton

May 5, 2023

Nagaland तेल उत्खनन के लिए MoU से पहले जनजातीय निकायों से सलाह लेगा: Deputy Chief Minister Y Patton

कोहिमा: नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई पैटन ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि वह तेल उत्खनन के लिए असम के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने से पहले हितधारकों और जनजतीय निकायों के साथ परामर्श करेगी। पैटन ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। इससे पहले प्रस्तावित एमओयू पर विभिन्न जनजातीय संगठनों और नगा भूमिगत समूहों ने आपत्ति जताई थी।

उन्होंने कहा, ”असम सरकार के साथ एमओयू करने से पहले सरकार सभी हितधारकों के साथ एक परामर्श बैठक करेगी।” उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल किसी विशेष जनजाति बल्कि तेल क्षेत्र के मोन, लोंगलेंग, मोकोकचुंग, वोखा, नुइलैंड, दीमापुर और पेरेन सहित सभी आदिवासी निकायों और हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा। इस एमओयू पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, हालांकि नागालैंड और असम के मुख्यमंत्रियों ने इस पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है। पैटन ने जोर देकर कहा कि जब तक हितधारकों के साथ इस पर गहन चर्चा नहीं की जाती, तब तक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें : अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें