Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

NALCO को तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का लाभ

February 11, 2023

NALCO को तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का लाभ

नई दिल्ली: जिंस की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के बीच नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। खनन मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की इस नवरत्न कंपनी का दूसरी तिमाही में लाभ 170 करोड़ रुपये था। एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों से कंपनी को चौथी तिमाही का परिणाम और बेहतर होने की उम्मीद है।

खनन मंत्रालय की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिसंबर, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की कंपनी के निदेशक मंडल की समीक्षा के बाद जारी रिपोर्ट के अनुसार नालको ने तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3290 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की। बयान में कहा गया है कि इस दौरान एल्युमिना की कम बिक्री, उच्च इनपुट लागत के साथ-साथ वैश्विक चुनौतीपूर्ण व्यापार परिदृश्य और अस्थिरता ने लाभ मार्जिन को प्रभावित किया।

इन बातों के बावजूद कंपनी ने सभी मोर्चों पर उत्पादन में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। नालको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीधर पात्रा ने कहा कि मंदी की अवधि से उबरने में नालको की परिचालन दक्षता और टीम वर्क ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी एवं उच्च उत्पादन मात्रा निश्चित रुप से आने वाली तिमाहियों में कंपनी की लाभ मार्जिन में वृद्धि करेगी और उसके पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के परिणामों में चौथी तिमाही अपना महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें