Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Srei Group की बुनियादी ढांचा वित्तीय इकाई NARCL का पुनरुद्धार करेगी NARCL

February 19, 2023

Srei Group की बुनियादी ढांचा वित्तीय इकाई NARCL का पुनरुद्धार करेगी NARCL

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी एनएआरसीएल संभवत: श्रेई इन्फ्रास्क्ट्रचर फाइनेंस लि.(एसआईएफएल) का पुनरुद्धार करेगी और समूह की उपकरण विनिर्माण कंपनी एसईएफएल को सात साल में बकाया कर्ज की वसूली के बाद बंद करेगी। एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) ने बुधवार को श्रेई समूह की दो कंपनियां एसआईएफएल और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लि. (एसईएफएल) को हासिल करने की बोली जीती है।

सूत्र ने बताया कि एनएआरसीएल की समाधान योजना के तहत एसईएफएल को करीब सात साल बिना किसी ऋण के निष्क्रिय रखा जाएगा। बकाया कर्ज की वसूली के बाद गैर-बैंंकिग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को बंद कर दिया जाएगा। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एसआईएफएल का बही-खाता दुरुस्त है। कुछ कानूनी खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाएगा। कारोबार को जारी रखने से नौकरियों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। एनबीएफसी के तत्कालीन प्रवर्तकों ने एसआईएफएल की बुनियादी ढांचा संपत्तियों को पुनर्गठन योजना के तहत एसईएफएल में स्थानांतरित कर दिया था। हालांकि, इस योजना को भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। एसआईएफएल के तहत एसईएफएल सहित आठ अनुषंगी इकाइयां और एक न्यास है।

ये भी पढ़ें: जीत सिर्फ अमेरिका की होगी, चाहे कूटनीति से हो या सैन्य कार्रवाई से, ट्रंप ने दिया बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें