Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कामत एसोसिएट्स, एमके स्क्वायर से 100 करोड़ रुपये जुटाएगी नजारा टेक्नोलॉजीज

September 4, 2023

कामत एसोसिएट्स, एमके स्क्वायर से 100 करोड़ रुपये जुटाएगी नजारा टेक्नोलॉजीज

नयी दिल्ली: आनलाइन गेंमिग व स्पोर्ट्स कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज अपनी वृद्धि और कोष की जरूरतों को पूरा करने के लिए कामत एसोसिएट्स और एनकेस्क्वायर्ड से 100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल की चार सितंबर को हुई बैठक में नजारा ने कामत एसोसिएट्स और एनकेस्क्वायर्ड दोनों को 7,00,280 तरजीही शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये शेयर 99.99 करोड़ रुपये में जारी किए जाएंगे।

नजारा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीतीश मित्तरसेन ने बयान में कहा , ‘‘निखिल कामत भारत के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सफलता का प्रतीक हैं और यह कोष जुटाना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम भारत में एक विविध गेंमिग मंच का निर्माण करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कोष जुटाने के अलावा उनका निवेश नजारा के प्रति विश्वास को दर्शाता है।’’

कामत एसोसिएट्स एवं एनकेस्क्वायर्ड के साझेदार निखिल कामत ने कहा, ‘‘भारत में गेंमिग क्षेत्र आने वाले वर्षों में मजबूत वृद्धि को तैयार है और नजारा ने एक विविध, लाभदायक गेंमिग मंच बनाया है जो आने वाले वर्षों में कई अवसरों का लाभ उठाने के लिए उपयुक्त है। हम नीतीश और उनके दल के साथ नजारा को लेकर उनकी महत्वकांक्षाएं को पूरी करने के लिए तत्पर हैं।’’

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें