Site icon Dainik Savera Times

NCC को मिले 4,206 करोड़ रुपये के 3 ठेके, कंपनी ने शेयर को दी जानकारी

नई दिल्ली: एनसीसी लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसे केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों से सितंबर में 4,205.94 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं। कंपनी ने शेयर को दी जानकारी में बताया कि उक्त अनुबंधों में से 819.20 करोड़ रुपये का एक ठेका जल प्रभाग से संबंधित है, जबकि 173.19 करोड़ रुपये का ठेका विद्युत प्रभाग से और 3,213.55 करोड़ रुपये का ठेका परिवहन प्रभाग से संबंधित है।
एनसीसी लिमिटेड के अनुसार, ये अनुबंध राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों से मिले हैं और इसमें कोई आंतरिक ठेका शामिल नहीं है। एनसीसी ने निर्माण व बुनियादी ढांचे के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। कंपनी के निर्माण कार्य पूरे देश में फैले हुए हैं और इसमें भवन, परिवहन, जल और पर्यावरण, विद्युत पारेषण और वितरण, सिंचाई, खनन और रेलवे परियोजनाएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: प्रदेश के 175 केंद्रों पर 65 हजार से अधिक ने दी परीक्षा
Exit mobile version