Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनसीसीएफ ने रियायती दरों पर 15 दिन में 560 टन टमाटर बेचा

July 30, 2023

नयी दिल्ली: सहकारी संस्था एनसीसीएफ ने रविवार को बताया कि उसने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों में रियायती दरों पर 560 टन टमाटर बेचा है। प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में भारी बारिश होने के कारण खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत अभी भी कम नहीं हुई है। इस वजह से एनसीसीएफ ने टमाटर की रियायती दरों पर बिक्री जारी रखी है।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने 14 जुलाई को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी, जिसे बाद में घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक कर दिया गया। महासंघ पिछले एक सप्ताह से तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहा है। एनसीसीएफ उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दरों पर टमाटर बेच रहा है। दूसरी ओर नेफेड बिहार और अन्य राज्यों में टमाटर को रियायती दरों पर बेच रहा है।

एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ चंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ह्लहमने 28 जुलाई तक दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगभग 560 टन टमाटर बेचा है। तीनों राज्यों में बिक्री जारी है। एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टमाटर की बिक्री मोबाइल वैन, केंद्रीय भंडार की चुंनिदा दुकानों और सरकार सर्मिथत ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के माध्यम से कर रहा है।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें