Site icon Dainik Savera Times

NCCF ने रियायती दरों पर 15 दिन में बेचा 560 टन टमाटर

नई दिल्ली : सहकारी संस्था एनसीसीएफ ने बताया कि उसने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों में रियायती दरों पर 560 टन टमाटर बेचा है। प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में भारी बारिश होने के कारण खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत अभी भी कम नहीं हुई है। इस वजह से एनसीसीएफ ने टमाटर की रियायती दरों पर बिक्री जारी रखी है।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभेक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने 14 जुलाई को 90 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी, जिसे बाद में घटाकर 70 रुपए प्रति किलोग्राम तक कर दिया गया। महासंघ पिछले एक सप्ताह से तीनों राज्यों में 70 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहा है। एनसीसीएफ उपभेक्ताओं को महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दरों पर टमाटर बेच रहा है। दूसरी ओर नेफेड बिहार और अन्य राज्यों में टमाटर को रियायती दरों पर बेच रहा है।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

Exit mobile version