Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनसीडीसी चालू वित्त वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का वितरण लक्षय़ हासिल करेगा: अमित शाह

October 9, 2023

एनसीडीसी चालू वित्त वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का वितरण लक्षय़ हासिल करेगा: अमित शाह
नयी दिल्ली:  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भरोसा जताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 50,000 करोड़ रुपये का वित्तीय वितरण लक्षय़ हासिल कर लेगा।केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की कार्यान्वयन एजेंसी एनसीडीसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता बांटी थी। शाह ने एनसीडीसी की 89वीं महासभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एनसीडीसी चालू वित्त वर्ष में वित्तीय सहायता के वितरण में वित्त वर्ष 2013-14 के 5,300 करोड़ रुपये से 10 गुना वृद्धि हासिल करने के लिए तैयार है।’’
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इतने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ मुझे विश्वास है कि एनसीडीसी वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए रखे गए 50,000 करोड़ रुपये के लक्षय़ को हासिल करने में सक्षम होगा।’’ शाह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एनसीडीसी की शुद्ध गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) वित्तवर्ष 2022-23 के लिए ऋण वसूली दर 99 प्रतिशत से अधिक होने के साथ शून्य पर बनी हुई है।मंत्री ने यह भी कहा कि एनसीडीसी को हर तिमाही के लक्षय़ के साथ-साथ अगले तीन वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये का वार्षकि वितरण लक्षय़ निर्धारित करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें