Site icon Dainik Savera Times

NDTV का शुद्ध लाभ 57.4% गिरकर 5.55 करोड़ रुपए पर पहुंचा

 

नई दिल्ली : मीडिया कंपनी एनडीटीवी का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में राजस्व घटने और खर्च बढ़ने से एकीकृत शुद्ध लाभ 57.4 प्रतिशत गिरकर 5.55 करोड़ रुपए रह गया। अदाणी समूह की कंपनी ‘न्यू डेल्ही टैलीविजन लिमिटेड’ (एनडीटीवी) ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 13.03 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की आलोच्य तिमाही में परिचालन आय घटकर 95.55 करोड़ रुपए पर आ गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 105.8 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एनडीटीवी का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर 93.48 करोड़ रुपए हो गया।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version