Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

AI के लिए व्यापक कानूनी नियामकीय ढांचे की जरूरत : Microsoft Chairman

August 25, 2023

AI के लिए व्यापक कानूनी नियामकीय ढांचे की जरूरत : Microsoft Chairman

नई दिल्ली : दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन एवं अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कृत्रिम मेधा (एआई) के लिए व्यापक कानूनी एवं नियामकीय ढांचा बनाने के साथ एआई प्रणाली में सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले उपायों की भी वकालत की है।

जी-20 के व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत दौर पर आए स्मिथ ने अपने एक ब्लॉग में एआई को लेकर दुनियाभर में जताई जा रही आशंकाओं पर व्यापक चर्चा शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा है कि जी-20 का अध्यक्ष भारत इस दिशा में काफी मददगार हो सकता है।

उन्होंने ‘एआई में भारत के लिए अवसर’ शीर्षक से लिखे इस ब्लॉग में भारत के विशेष संदर्भ में पांच प्रमुख सुझाव दिए हैं। इनमें से एक सुझाव यह है कि सरकार की अगुवाई में नया एआई सुरक्षा प्रारूप बनाने और उसे अमलीजामा पहनाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : गो-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर मारी गोली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें