Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षा व्यवस्था को विकास से जोड़ने की जरूरत: T. G. Sitharam

April 27, 2023

शिक्षा व्यवस्था को विकास से जोड़ने की जरूरत: T. G. Sitharam

नयी दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी जी सीताराम ने भारत में शिक्षा व्यवस्था को विकास से जोड़ने और हितधारकों को एक साथ आगे आने की जरूरत पर जोर दिया है। प्रो. सीताराम ने बुधवार को यहां इनोवेटिव एजुकेशन प्रोवाइडर एम्प्लॉयबिलिटी.लाइफ की ओर से आयोजित इंडस्ट्री 4.0 इंडिया कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन के मौके पर कहा कि प्राइमरी, मिडिल और उच्च शिक्षा को भारत के कौशल की जरूरत को पूरा करने के लिए एक पटरी पर लाना जरूरी है।

देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कौशल शिक्षा जरूरी है। सरकारी उपक्रमों और कौशल से जुड़े संस्थानों को एक साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को 12वीं के बाद नहीं, पहले शुरू करना चाहिए। रोजगारोन्मुखी शिक्षा से युवाओं के सामने रोजगार की समस्या नहीं रहेगी, वे अपने हुनर के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें