Site icon Dainik Savera Times

नेपाल के विदेश मंत्री सऊद ने ब्लिंकन से की मुलाकात…अमेरिका से किया समर्थन बढ़ाने का अनुरोध 

काठमांडू: नेपाल ने नेपाल व्यापार तरजीही कार्यक्रम (एनटीपीपी) के पुन:प्राधिकरण तथा विस्तार का अनुरोध करते हुए व्यापार व निवेश, बाजार पहुंच, खाद्य सुरक्षा और आईटी जैसे क्षेत्रों में अमेरिका से समर्थन बढ़ाने का अनुरोध किया है। वाशिंगटन में नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच एक द्विपक्षीय बैठक में नेपाल की ओर से यह अनुरोध किया गया।
सऊद के कार्यालय की ओर से यहां मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘विदेश मंत्री ने देश को सबसे कम विकसित देश की श्रेणी से बाहर निकालने के संदर्भ में नेपाल की विकास प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और व्यापार व निवेश, बाजार पहुंच, खाद्य सुरक्षा तथा आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) सहित अन्य क्षेत्रों में अमेरिका से समर्थन बढ़ाने का आह्वान किया।’’
बयान में कहा गया, ‘‘ विदेश मंत्री ने नेपाल व्यापार तरजीही कार्यक्रम (एनटीपीपी) और जीएसपी (सामान्यीकृत तरजीही प्रणाली) सुविधाओं के पुन:प्राधिकरण तथा विस्तार का भी अमेरिका से अनुरोध किया। ’’वहीं ब्लिंकन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ मैंने नेपाल में अमेरिकी निवेश को उजागर करने के लिए नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद से मुलाकात की’’ब्लिंकन ने साथ ही इज़राइल पर हमास के आतंकवादी हमले में प्रभावित नेपाली छात्रों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री
Exit mobile version