Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेतन्याहू ने आईएमईसी को बताया इतिहास में सबसे बड़ी सहयोगी परियोजना

September 10, 2023

नेतन्याहू ने आईएमईसी को बताया इतिहास में सबसे बड़ी सहयोगी परियोजना

यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने महत्वाकांक्षी ‘भारत – पश्चिम एशिया – यूरोप आर्थिक गलियारे’ (आईएमईसी) की घोषणा का स्वागत किया है।उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास की सहयोग की सबसे बड़ी परियोजना है’’, जो पश्चिम एशिया और इजराइल की तस्वीर बदल देगी तथा साथ ही पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी।

इस नए आर्थिक गलियारे को कई लोग चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इसकी शनिवार को अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं ने संयुक्त रूप से घोषणा की।नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर यह घोषणा की गई।

नेतन्याहू ने शनिवार देर शाम जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि इजराइल एक अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय परियोजना के केंद्र में है, जो एशिया से यूरोप तक बुनियादी ढांचे को जोड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, यूएई और यूरोपीय संघ के साथ ही फ्रांस, इटली और जर्मनी के आज जारी बयान का स्वागत करता हूं।’

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें