Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने Accounts का पासवर्ड रखते वक्त कभी न करें यह गलती, हो जायेगा बड़ा नुक्सान

November 18, 2023

अपने Accounts का पासवर्ड रखते वक्त कभी न करें यह गलती, हो जायेगा बड़ा नुक्सान

 

नई दिल्ली: आज के युग में इंटरनेट के बिना कोई काम नहीं हो सकता। ऐसे में इंटरनेट के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और अपराधों के मामलों में भी काफी तेजी देखने को मिली है। आजकल बहुत सारे काम ऑनलाइन होने की वजह से कई संवेदनशील वेबसाइट पर लोगों के अकाउंट और पासवर्ड होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि इतनी घटनाओं के बाद लोग आज भी बहुत ही सरल पासवर्ड रखते हैं और सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाने वाला पासवर्ड अब भी 123456 है और हैकर्स के लिए इसे क्रैक करना भी बहुत ही आसान है।

# अब भी आसान पासवर्ड रखते हैं लोग:
दरअसल, लोग बहुत ही सरल और आसानी से याद आने वाला पासवर्ड ही रखना पसंद करते हैं। आमतौर पर आंकड़ों की सुरक्षा किसी संस्थान आदि के लिए ज्यादा अहम माना जाता है. लेकिन लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि उनके कम्प्यूटर के साथ ही कई वेबसाइडट पर भी उनका अकांउट होता है और आंकड़े या केवल पासवर्ड ही चोरी होने से उन्हें खासा नुकसान भी हो सकता है।

# कितने लोग करते इसे पासवर्ड का उपयोग:
कंपनी ने अलग अलग जगहों के अकाउंट का सर्वे किया जिसके अनुसार करीब 4.5 करोड़ अकाउंट में सबसे कमजोर पासवर्ड 123456 अब भी उपयोग में लाया जा रहा है, जो कि सर्वाधिक है. इतना ही नहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर admin और 12345678 पासवर्ड का ही कब्जा है। एडमिन करीब 4 करोड़ और 12345678 करीब 1.27 करोड़ अकाउंट में उपयोग में लाया जा रहा है।

# कितना समय लगता है क्रैक होने में:
यूज़र्स को चेतावनी दी गई है कि हैकर्स इस तरह के पासवर्ड को एक सेकेंड से भी कम समय में क्रैक कर लते हैं। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने 6.6 टेराबाइट का डेटाबेस का विश्लेषण किया जिसमें चुराए गए पासवर्ड, रखे हुए थे। इसके लिए उन्होंने रेडलाइन, विदार, टॉरस, रैकून , एजोरल्ट,और क्रिप्टबॉट जैसे स्टीलर मालवेयर का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस सरकारों ने सिक्किम के विकास में रुकावट डाली’, PM मोदी ने लगाए गंभीर आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें