Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीवन बीमा कंपनियों का नया कारोबार प्रीमियम 22% बढ़ा

September 10, 2024

जीवन बीमा कंपनियों का नया कारोबार प्रीमियम 22% बढ़ा

नई दिल्ली: जीवन बीमा कंपनियों की अगस्त में नई पॉलिसी की बिक्री से अíजत प्रीमियम आय 22 प्रतिशत बढ़कर 32,644 करोड़ रुपए हो गई। उद्योग निकाय ‘जीवन बीमा परिषद’ की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 5 महीनों में बीमा कंपनियों का नया कारोबार प्रीमियम संग्रह 21 प्रतिशत बढ़कर 1,54,194 करोड़ रुपए हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,27,661 करोड़ रुपए था। इन आंकड़ों से पता चलता है कि नए पॉलिसी से अíजत प्रीमियम आय बढ़कर अगस्त में 32,644 करोड़ रुपए हो गई जबकि अगस्त, 2023 में यह 26,788.55 करोड़ रुपए थी। इस साल अबतक का प्रीमियम संग्रह पिछले साल के 1,27,661 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,54,194 करोड़ रुपए हो गया। व्यक्तिगत उपभोक्ताओं और कॉरपोरेट ग्राहकों की ओर से बीमा सुरक्षा की मांग लगातार बने रहने के बावजूद अगस्त, 2024 में नई पॉलिसी जारी करने की संख्या 1.44 प्रतिशत घटकर 23,94,007 रह गई। पिछले साल की समान अवधि में बीमा कंपनियों ने 24,28,895 पॉलिसी बेची थीं। जीवन बीमा कंपनियों ने पिछले महीने 1,08,147 व्यक्तिगत जीवन बीमा एजैंट को जोड़ा। वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत में मौजूद एजैंटों की कुल संख्या 3.74} बढ़ चुकी है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें