Site icon Dainik Savera Times

NASA की तकनीक से बनी थकान मापने के लिए New CZ Smartwatch

लास वेगास: टेक कंपनी सिटीजन ने नई सीजेड स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) 2023 में पहनने वालों की थकान और सतर्कता को मापने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रिसर्च का इस्तेमाल करेगी। सीजेड स्मार्टवॉच में यूक्यू एप्लिकेशन है, जो यूजर्स को अपने थकान पैटर्न को समझने में अनुमति देती है।

साथ ही स्वस्थ, अधिक सतर्क और जीवन शैली के लिए किस तरह सुधार करना है, इस पर भी मदद करती हैं।एप्लिकेशन यूजर्स को प्रतिदिन एक अनुकूलित ‘अलर्ट मॉनिटर’ टेस्ट करने की भी अनुमति देता है।नासा के साइकोमोटर विजिलेंस टास्क टेस्ट (पीवीटी प्लस) का एक कंज्यूमर वर्जन के जरिए टेस्ट किया जाता है, जो अंतरिक्ष यात्रियों की मानसिक तीक्ष्णता का अनुमान लगाता है।

सिटिजन वॉच अमेरिका के अध्यक्ष जेफरी कोहेन ने कहा, “लेटेस्ट सीजेड स्मार्टवॉच एक गेम-चेंजिंग प्रोडक्ट है, जो नासा और आईबीएम के बेस्ट-इन-क्लास रिसर्च और टेक्नोलॉजी के साथ वॉचमेकिंग को सीधे पहनने वालों की कलाई पर लाता है।”पहनने वाले जितने अधिक स्मार्टवॉच का उपयोग करेंगे, उतना ही अधिक सीजेड स्मार्टवॉच यूक्यू उनके बारे में जानेंगे और अधिक सटीक सुझाव देंगे।रिपोर्ट में कहा गया है, “सीजेड स्मार्ट पीक्यू वॉच अमेरिका में मार्च 2023 से 350 डॉलर से शुरू होगी।”

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म-अप मैचों में दिख सकते हैं लियोनेल मेसी, बोले कोच स्कालोनी

Exit mobile version