Site icon Dainik Savera Times

WhatsApp में आया नया फीचर, अब iOS के लिए इमेजिस को स्टिकर में बदल सकेंगे यूजर्स

सैन फ्रांसिस्को : मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कथित तौर पर आईओएस पर एक स्टिकर मेकर टूल रिलीज कर रहा है, जो उपयोगकर्ताओं को इमेजिस को स्टिकर में बदलने की अनुमति देगा। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर स्टिकर बनाने के लिए थर्ड पार्टी के एप्लिकेशन की आवश्यकता को समाप्त करता है।

इमेज से सब्जेक्ट एक्सट्रेक्ट करने के बाद यूजर्स को इमेज से कस्टम स्टिकर बनाने के लिए इसे चैट में पेस्ट करना होगा। यदि फीचर उपलब्ध है, तो प्लेटफॉर्म इमेज को तुरंत एक स्टिकर में बदल देगा जिसे उपयोगकर्ता के स्टिकर के कलेक्शन में जोड़ा जा सकता है। यह टूल पिछले कुछ दिनों में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध था, हालांकि अब इसे आईओएस 16 पर सभी के लिए रिलीज किया जा रहा है।

उपयोगकर्ताओं को अब अपने स्वयं के स्टिकर बनाने और उपयोग करने के लिए विभिन्न एप्लिकेशन या टूल के बीच स्विच करने की आवश्यकता नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इससे निश्चित रूप से समय की बचत होगी और कस्टम स्टिकर बनाने और उपयोग करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।’’ इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने व्यक्तिगत अवतार बनाने की क्षमता की घोषणा के बाद, एंड्रॉइड और आईओएस के लिए अपने अवतार स्टिकर पैक में कुछ नए स्टिकर जोड़े थे।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

Exit mobile version