Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मस्टैंग कार जैसा दिखने वाला नई हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो रेंज ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च

February 20, 2025

मस्टैंग कार जैसा दिखने वाला नई हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो रेंज ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च

New High-Performance Audio Range : बोल्ट ऑडियो ने फोर्ड मस्टैंग के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो प्रोडक्ट्स की नई रेंज लॉन्च की है। इस लॉन्च के साथ, बोल्ट भारतीय स्मार्ट ऑडियो बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। नई रेंज में मस्टैंग क्यू, मस्टैंग डायनो और मस्टैंग टॉर्क (दो नए रंगों में) शामिल हैं, जो www.boultaudio.com, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर 1299 से शुरू होने वाली कीमत पर उपलब्ध हैं।

बोल्ट की मस्टैंग के साथ साझेदारी ने ब्रांड की पहचान और बिक्री दोनों को मजबूती दी है। जून 2024 में पहली लॉन्चिंग के बाद, बोल्ट टीडब्ल्यूएस की बिक्री में Q3 में 55% और Q4 में 36% की साल-दर-साल वृद्धि हुई। साथ ही, ₹1500-₹2000 के टीडब्ल्यूएस सेगमेंट में बोल्ट की बाजार हिस्सेदारी 10% बढ़ी है। यह ब्रांड की Gen Z और प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

बोल्ट के को-फाउंडर और सीईओ वरुण गुप्ता ने कहा, “भारत का ऑडियो वियरेबल्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हम इसे इनोवेशन और बेहतर ऑडियो अनुभव के अवसर के रूप में देखते हैं। हमारी 90% डिजिटल एंगेजमेंट रणनीति के तहत, यह लॉन्च सुर्खियों में रहेगा। मस्टैंग क्यू, डायनो और टॉर्क हमारी सस्टेनेबल ग्रोथ का अहम हिस्सा हैं।”

New High-Performance Audio Range
New High-Performance Audio Range

नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की खासियत

1. मस्टैंग क्यू – पावर और कम्फर्ट का परफेक्ट बैलेंस
o 40 मिमी बास बूस्टेड ड्राइवर्स और बूमएक्स™ टेक्नोलॉजी
o 70 घंटे की बैटरी लाइफ, 4 ईक्यू मोड्स और मेमोरी फोम ईयरकप्स
2. मस्टैंग डायनो – हाई-परफॉर्मेंस साउंड मशीन
o 13 मिमी ड्राइवर्स और बूमएक्स™ टेक्नोलॉजी
o बोल्ट एएमपी ऐप के जरिए ईक्यू सेटिंग्स और कस्टम जेस्चर कंट्रोल
3. मस्टैंग टॉर्क – स्टाइलिश और दमदार
o दो नए रंग सिल्वर और येलो में लॉन्च
o 13 मिमी ड्राइवर्स, जेडईएन™ क्वाड माइक ईएनसी, और ब्लिंक एंड पेयर™ ब्लूटूथ 5.4

New High-Performance Audio Range
New High-Performance Audio Range

सभी वेरिएंट्स की विशेषताएं :

• लाइटनिंग बोल्ट™ फास्ट चार्जिंग (10 मिनट चार्ज = 10 घंटे प्लेबैक)
• कॉम्बैट™ गेमिंग मोड (45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी)
• डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी

बोल्ट अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार, रिटेल उपस्थिति को मजबूत करने और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहा है। मस्टैंग के साथ यह साझेदारी परफॉर्मेंस-ड्रिवन डिजाइन और एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी का शानदार संयोजन है, जिससे हाई-क्वालिटी और इनोवेटिव ऑडियो डिवाइसेस की बढ़ती मांग पूरी की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें