नयी दिल्ली: बिहार में वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच 76,437 करोड़ रुपये की नई निवेश परियोजनाएं आयी और 38,057 करोड़ रुपये की लंबित परियोजनाओं को पुनर्जीवित किया गया जिससे वह परियोजनाओं के कार्यों में तेजी वाले अग्रणी राज्यों में से एक बन गया है। सूक्ष्म और लघु इकाई निर्यात संवर्धन परिषद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक फूड प्रोड्यूसर्स एंड मार्केटिंग एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

