Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ahmedabad में नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति 400 प्रतिशत बढ़ी, NCR, Mumbai में घटी: Report

January 8, 2023

Ahmedabad में नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति 400 प्रतिशत बढ़ी, NCR, Mumbai में घटी: Report

नई दिल्ली: देश के नौ प्रमुख शहरों में इस साल अहमदाबाद में नये कार्यालय स्थल की आपूर्ति सबसे अधिक रही है। वहां नये कार्यालयों की आपूर्ति पांच गुना से अधिक बढक़र 46 लाख वर्ग फुट हो गई। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। सीबीआरई इंडिया के कार्यालय बाजार पर रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति दो प्रतिशत बढक़र 5.06 करोड़ वर्ग फुट पर पहुंच गई। 2021 में यह आंकड़ा 4.97 करोड़ वर्ग फुट रहा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष के दौरान अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के बाजारों में कार्यालय स्थल की आपूर्ति में वृद्धि देखी गई। वहीं पांच शहरों… बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे और कोच्चि में कार्यालय आपूर्ति में गिरावट रही। आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति पिछले साल 400 प्रतिशत से अधिक बढक़र 46 लाख वर्ग फुट हो गई। 2021 में यह नौ लाख वर्ग फुट रही थी। अहमदाबाद न केवल प्रतिशत के मामले में बल्कि 37 लाख वर्ग फुट अतिरिक्त के साथ नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति में सबसे आगे रहा है।

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशुमन मैगजीन ने इस तेज उछाल का कारण बताते हुए कहा, ‘‘अहमदाबाद में लॉकडाउन के प्रतिबंध हटने के बाद एक बड़ा पलटाव हुआ। दबी मांग और बुनियादी ढांचे पर सरकार के जोर से क्षेत्र को समर्थन मिला है।’’ सीबीआरई ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान कार्यालय स्थल की आपूर्ति सीमित रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, मांग में तेजी से रियल एस्टेट कंपनियों ने इसे पूरा करने के लिए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया, जिससे आपूर्ति बढ़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें