Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल का नए रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

August 6, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल का नए रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 6 अगस्त यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका असर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर पड़ सकता है।

आपको बता दे कि आज बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे बढ़कर 89.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और तंलंगाना, असम, हिमाचल, मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 23 पैसे घटकर 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे घटकर 91.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, केरल, ओडिशा, पंजाब, तामिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक बताया, विकास के नए रास्ते खुलेंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें