Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio vs Airtel vs Vi: कौन सा पोस्टपेड प्लान है सबसे किफायती? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

November 23, 2025

Jio vs Airtel vs Vi: कौन सा पोस्टपेड प्लान है सबसे किफायती? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Jio vs Airtel vs Vi: भारत में पोस्टपेड मोबाइल प्लानों की बढ़ती मांग के बीच टेलीकॉम कंपनियां लगातार बेहतर और सस्ते ऑफर पेश कर रही हैं। बता दें कि Jio, Airtel और Vi तीनों के पास ऐसे बेसिक पोस्टपेड प्लान हैं जो कम कीमत पर ढेरों सुविधाएं देते हैं। हालांकि हर कंपनी का फोकस अलग है कहीं 5G डेटा की भरमार है तो कहीं OTT या क्लाउड स्टोरेज पर जोर दिया गया है। अगर आप हर महीने कम खर्च में ज्यादा फायदे चाहते हैं तो यहां इन तीनों कंपनियों के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लानों का विस्तार से जानते है…

Jio का ₹349 पोस्टपेड प्लान: 5G यूज़र्स के लिए बेस्ट वैल्यू

जियो का 349 रुपये वाला एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान कीमत के मुकाबले सबसे ज्यादा वैल्यू ऑफर करने वाला माना जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS के साथ कुल 30GB डेटा मिलता है। लिमिट खत्म होने पर 10 रुपये/GB देना होगा। सबसे बड़ा फायदा यह है कि ट्रू 5G कवरेज वाले एरिया में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा बिल्कुल बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मिलता है। भारी इंटरनेट उपयोग करने वालों के लिए यह एक बड़ी सुविधा है।

इसके अलावा JioTV, JioAICloud और तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए जियो 18-25 वर्ष के यूज़र्स को 18 महीने का Google Gemini Pro Plan मुफ्त देता है जिसकी बाजार कीमत काफी ऊंची है। कुल मिलाकर यह प्लान कम पैसों में ज्यादा डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

Airtel का ₹449 पोस्टपेड प्लान: OTT और क्लाउड स्टोरेज चाहने वालों का फेवरेट

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान भी फीचर्स से भरपूर है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS और प्रति माह 50GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि उपयोग न किए गए डेटा को अगले महीने रोलओवर किया जा सकता है, जो कई उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा लाभ है।

इस प्लान में Xstream Play Premium की पहुंच दी जाती है जिसमें फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स उपलब्ध हैं। साथ ही 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज, फ्री Hello Tunes और Perplexity Pro एक्सेस भी मिलती है। जो यूज़र्स OTT और क्लाउड बैकअप को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह पैकेज काफी संतुलित विकल्प बन जाता है।

Vi का ₹451 Vi Max प्लान: OTT विकल्पों की लचीलापन

Vodafone Idea का 451 रुपये वाला Vi Max प्लान तीनों में सबसे महंगा है, लेकिन फायदे महत्वपूर्ण हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ 100 SMS और 50GB डेटा दिया जाता है। देर रात 12 से सुबह 6 बजे तक फ्री अनलिमिटेड डेटा का विकल्प भी मौजूद है।

Vi कवरेज वाले इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा उपलब्ध है। सबसे खास बात है कस्टमाइज्ड OTT बेनिफिट्स। यूज़र अपनी पसंद के अनुसार इनमें से एक चुन सकता है:

3 महीने का Vi Movies & TV (Zee5, SonyLiv, JioHotstar के साथ)
1 साल का JioHotstar या SonyLiv मोबाइल प्लान
1 साल का Norton Mobile Security

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें