Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के शीर्ष 8 शहरों में नई आवासीय आपूर्ति जनवरी-मार्च में 15% घटी

March 30, 2024

देश के शीर्ष 8 शहरों में नई आवासीय आपूर्ति जनवरी-मार्च में 15% घटी

नई दिल्ली: देश के आठ प्रमुख शहरों में उच्च मांग के बावजूद जनवरी-मार्च में आवासीय संपत्तियों की नई इकाइयों की आपूर्ति 15 प्रतिशत गिरकर 69,143 इकाई रह गई। रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने आठ प्रमुख शहरों की प्राथमिक (पहली बिक्री) में नई आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति से जुड़े आंकड़े शुक्रवार को जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, नई इकाइयों की आपूíत बेंगलूर और मुंबई में बढ़ी, लेकिन दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, हैदराबाद, पुणो, कोलकाता तथा अहमदाबाद में इसमें गिरावट आई।

इस तिमाही (जनवरी-मार्च) में आवासीय संपत्तियों की कुल आपूíत में हाई-एंड एंड लग्जरी खंड की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत रही। चालू तिमाही में कुल पेशकश में सूचीबद्ध, बड़े तथा क्षेत्रीय रूप से प्रतिष्ठित विडैल्पर्स की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत से अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 में आवासीय संपत्तियों की नई आपूर्ति एक साल पहले की समान अवधि में 81,167 इकाइयों से घटकर इस साल 69,143 इकाई रह गई। कुशमैन एंड वेकफील्ड के प्रबंध निदेशक (आवासीय सेवाएं) शालीन रैना ने कहा, पिछले एक वर्ष में हाई-एंड लग्जरी’ संपत्तियों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें : अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित लौटे, खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें