Site icon Dainik Savera Times

Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp ला रहा है दमदार नया शॉर्टकट फीचर

New update for WhatsApp users

New update for WhatsApp users

New update for WhatsApp users: WhatsApp जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे वॉइस मैसेज भेजना पहले से काफी आसान और तेज हो जाएगा। बता दें कि इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को ऐप खोलकर किसी कॉन्टैक्ट को सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे सीधे अपने फोन की होम स्क्रीन से ही वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे।

होम स्क्रीन से ही भेज पाएंगे वॉइस नोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp एक नए होम स्क्रीन शॉर्टकट पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर सीधे वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद इसे एक या एक से ज्यादा लोगों को तुरंत भेजा जा सकेगा। इतना ही नहीं, इसे स्टेटस पर शेयर करने की सुविधा मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा, जो दिनभर में बार-बार वॉइस मैसेज भेजते हैं और समय बचाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:

अभी डेवलपमेंट स्टेज में है फीचर

फिलहाल यह नया शॉर्टकट डेवलपमेंट फेज में है और इसे अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि पहले बीटा यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा और उसके कुछ हफ्तों या महीनों बाद इसे सभी के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

स्टेटस और वेब वर्जन में भी बदलाव

WhatsApp सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि अपने वेब वर्जन को भी बेहतर बना रहा है। हाल ही में WhatsApp Web पर ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट जोड़ा गया है, जिससे अब एक साथ कई लोग कॉल में जुड़ सकते हैं। पहले यह सुविधा सीमित यूजर्स तक ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर बड़े ग्रुप तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी एक ऐसा विजेट भी टेस्ट कर रही है, जिससे होम स्क्रीन से ही स्टेटस अपडेट करना आसान हो जाएगा, बिना ऐप खोले।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version