Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए एक्स यूजर्स को करना होगा भुगतान : Elon Musk

April 16, 2024

नए एक्स यूजर्स को करना होगा भुगतान : Elon Musk

नई दिल्लीः नए एक्स यूजर्स को झटका देते हुए एलन मस्क ने घोषणा की है कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर सामग्री पोस्ट करने के लिए उनसे शुल्क लिया जा सकता है। एक एक्स यूजर के जवाब में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि दुर्भाग्य से, ‘नए यूजर्स से किसी मैटर को पोस्ट करने के लिए एक छोटा सा शुल्क बॉट्स के निरंतर हमले को रोकने का एकमात्र तरीका है।‘ मस्क ने पोस्ट किया, ‘मौजूदा एआई (और ट्रोल फ़ार्म) क्या आप एक बॉट हैं को आसानी से पास कर सकते हैं।‘ मस्क ने कहा, कि ‘छोटा शुल्क चुका कर नए यूजर्स तीन तीन माह बाद मुफ्त में पोस्ट कर सकते हैं।’’

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में, एक्स ने न्यूजीलैंड और फिलीपींस में नए असत्यापित यूजर्स से प्रति वर्ष एक डॉलर का शुल्क लेना शुरू किया था। इस महीने की शुरुआत में, मस्क के नेतृत्व वाले प्लेटफॉर्म ने स्पैम खातों के बड़े पैमाने पर शुद्धिकरण की घोषणा की थी।कुछ महीनों में एक्स पर स्पैम और पोर्न बॉट्स की भरमार हो गई थी। मस्क ने घोषणा की थी कि बॉट्स और ट्रॉल्स का सिस्टम शुद्धिकरण चल रहा है।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें