Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

NexGen Enerjiya ने बनाई 10 साल में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना

July 7, 2024

NexGen Enerjiya ने बनाई 10 साल में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना

 

नोएडा: हरित ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी नेक्सजेन एर्निजया ने अगले 10 साल में देश में 5,000 ग्रीन डीजल और संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) पंप खोलने की योजना बनाई है। कंपनी इसके लिए 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। नोएडा स्थित कंपनी ने हाल में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपने पहले सीबीजी पंप का उद्घाटन किया,

जो स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाओं को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नेक्सजेन एर्निजया के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘स्वच्छ ऊर्जा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता इस एक पंप से कहीं आगे तक जाती है। अगले 10 वर्षों में कई चरणों में देशभर में कुल 5,000 ग्रीन डीजल और सीबीजी पंप खोलने की योजना है।

प्रत्येक पंप की लागत लगभग तीन करोड़ रुपये होगी। इस तरह, हम हरित ऊर्जा क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए तैयार हैं।’उन्होंने कहा कि इस पहल से लगभग 5,000 नए उद्यमी तैयार होंगे और 10 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। द्विवेदी ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य भारत को हरित ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे ईंधन आयात में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आएगी।’’

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें