
नई दिल्ली: भारत की अग्रणी हरित ऊर्जा कंपनी नेक्सजेन एर्निजया ने वैश्विक निवेश क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुवैत की प्रमुख निवेश फर्म कैपिटल एज ने कंपनी में 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। यह निवेश भारत के हरित ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
-स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम
कंपनी के मुताबिक, यह निवेश पूरी तरह इक्विटी आधारित है और इसका उपयोग विशेष रूप से संपीड़ित बायो-गैस (CBG) संयंत्रों की स्थापना एवं विस्तार में किया जाएगा। यह कदम भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा।
-NexGen Enerjiya के बिक्री निदेशक ने दी जानकारी
निशांत तिवारी ने इसे कंपनी के लिए “यात्रा का निर्णायक मोड़” करार दिया। उन्होंने कहा, “यह पूंजी निवेश हमारे लिए सिर्फ आर्थिक समर्थन नहीं है, बल्कि यह हमारे हरित भारत के सपने की दिशा में विश्वास और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सीबीजी उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही, यह निवेश हमारे देश में पर्यावरणीय और सामाजिक स्तर पर भी गहरा असर डालेगा।”
यह साझेदारी न सिर्फ नेक्सजेन की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी, बल्कि भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों में हरित रोजगार के अवसरों को भी बढ़ाएगी। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों की मांग के बीच यह निवेश रणनीतिक रूप से समयबद्ध और दूरदर्शी पहल मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह निवेश भारत में हरित ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगा और वैश्विक निवेशकों को भी भारतीय स्वच्छ ऊर्जा बाजार की ओर आकर्षित करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...