Next Gen Hyundai Creta N Line: भारतीय SUV बाजार में Hyundai Creta की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। अब कंपनी अपनी इस पॉपुलर SUV की नई जनरेशन पर काम कर रही है। इसी बीच Next-Gen Hyundai Creta N Line को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
टेस्टिंग मॉडल से इसके स्पोर्टी डिजाइन और नए बदलावों की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि नई Creta N Line पहले से ज्यादा आकर्षक लुक, हाईटेक केबिन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ दस्तक दे सकती है।
पहले से ज्यादा स्पोर्टी और बॉक्सी होगा डिजाइन
नई Creta N Line के स्पाई शॉट्स में इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से थोड़ा ज्यादा बॉक्सी और सीधा नजर आ रहा है। SUV को स्पोर्टी पहचान देने के लिए इसमें ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, आकर्षक साइड स्कर्ट और बड़ा रियर स्पॉयलर मिल सकता है। इसके अलावा पीछे ट्विन-टिप एग्जॉस्ट और खास N बैजिंग भी देखने को मिलेगी। फ्रंट और रियर बंपर को भी नए अंदाज में डिजाइन किए जाने की उम्मीद है।
केबिन में मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
नई जनरेशन Creta N Line का इंटीरियर भी बड़े बदलावों के साथ आ सकता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Hyundai का नया Pleos Connect सॉफ्टवेयर मिलने की संभावना है। वहीं, गियर शिफ्टर को स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट किया जा सकता है। स्पोर्टी केबिन के लिए रेड स्टिचिंग, ऑल-ब्लैक थीम, खास N-बैज स्टीयरिंग व्हील और स्पोर्टी सीटें मिल सकती हैं।
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देगा ताकत
परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Creta N Line में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 158-160 bhp की पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की संभावना है। हालांकि, हाइब्रिड इंजन को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें…
2027 में भारत में हो सकती है एंट्री
रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरी जनरेशन Hyundai Creta को भारत में 2027 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद N Line वर्जन की एंट्री होने की उम्मीद है। मौजूदा Creta N Line की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.03 लाख रुपये है। ऐसे में नए मॉडल की कीमत पहले से अधिक हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

