Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरूआती कारोबार में Nifty नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, Sensex 290 अंक चढ़ा

July 15, 2024

घरेलू बाजारों के शुरूआती कारोबार में Nifty नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, Sensex 290 अंक चढ़ा

 

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा। वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजार में आशावादी रुख को बल मिला। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 290.46 अंक चढक़र 80,809.80 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे। टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,021.60 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें