Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Markets में मजबूती के बीच शुरुआती कारोबार में Nifty , Nifty चढ़े

February 20, 2023

Asian Markets में मजबूती के बीच शुरुआती कारोबार में Nifty , Nifty चढ़े

मुंबई: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 165.9 अंक चढक़र 61,168.47 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 35.25 अंक बढक़र 17,979.45 पर था। सेंसेक्स में पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, भारती एयरटेल,हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टेक मंहिद्रा, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर टाटा स्टील, विप्रो, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, टाइटन और बजाज फाइनेंस में गिरावट हुई। एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 316.94 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,002.57 पर बंद हुआ था। निफ्टी 91.65 अंक या 0.51 प्रतिशत टूटकर 17,944.20 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 624.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: जीत सिर्फ अमेरिका की होगी, चाहे कूटनीति से हो या सैन्य कार्रवाई से, ट्रंप ने दिया बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें