Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nikon ने अपना नया ZF camera किया लाँच, जानिए क्या है इसके फीचर

October 11, 2023

Nikon ने अपना नया ZF camera किया लाँच, जानिए क्या है इसके फीचर

 

नई दिल्ली: इमेजिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी निकॉन कॉरपोरेशन की भारतीय इकाई निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल निकॉन जेड एफ को लॉन्च किया जिसकी कीमत 176995 रुपये है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सज्जन कुमार ने आज यहां इसको लाँच करते हुये कहा कि इस हाइब्रिड कैमरा की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने अपने मिररलेस कैमरा लाइन-अप को और मजबूत बनाया है।

यह कैमरा फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियोग्राफी आर्ट को भी नई पहचान देगा। इमेजिंग की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार निकॉन जेड एफ में फुल-फ्रेम सेंसर और एक्सपीड 7 इमेज-प्रोसेसिंग इंजन का प्रयोग किया गया है। साथ ही इसमें कुछ ऐसी खूबियां भी हैं, जो इसे निकॉन के मिररलेस फ्लैगशिप प्रोडक्ट््स निकॉन जेड 9 और जेड 8 की बराबरी पर खड़ा करती हैं।

उन्होंने कहा कि बेस्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी और फीचरों के साथ नए जेड एफ से एएफ और वीआर परफॉर्मेंस का आनंद मिलेगा। जेड एफ को विशेषरुप से मॉडर्न-डे क्रिएटरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह इनोवेशन, परफॉर्मेंस और विविधता का शानदार उदाहरण है। अत्याधुनिक कैमरा निकॉन जेड एफ क्रिएटिविटी को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। यह परफॉर्मेंस के मामले में नए स्टैंडर्ड बनाएगा और हर पल को आइकॉनिक बनाएगा।

उन्होंने कहा ‘‘ अपने फुल-फ्रेम जेड कैमरा की श्रेणी में नए निकॉन जेड एफ को लॉन्च करते हुए हम रोमांचित हैं। इसमें विविधतापूर्ण और इनोवेटिव हाइब्रिड फीचर्स हैं। एक्सपीड 7 इमेज प्रोसेसर वाले इस नए कैमरा में इन-कैमरा 10-बिट-एन-लॉग वीडियो जैसे फीचर हैं। इस लॉन्चिंग के साथ हमने इंडस्ट्री में पहला फोकस पॉइंट वीआर पेश किया है, जिससे पेरिफेरी पोजिशन में भी सब्जेक्ट कम ब्लर होता है। इसमें डेडिकेटेड मोनोक्रोम सेलेक्टर भी है।

एआई से नियंत्रित पोर्ट्रेट इम्प्रेशन बैलेंस, स्किन सॉफ्टनिंग और एडवांस ऑटो जैसे फीचर्स को वेडिंग एवं फैशन के क्षेत्र में काम करने वाले फोटोग्राफर्स और सिनेमैटोग्राफर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। निकॉन जेड एफ क्रिएटर कम्युनिटी के लिए एक एक्सटेंशन बनकर सामने आएगा और इससे उन्हें अपने कंटेंट को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।’’ निकॉन इंडिया रणनीतिक रुप से जेड मिररलेस कैमरा और लेंस के पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है।

निकॉन जेड एफ की लॉन्चिंग के साथ निकॉन इंडिया ने निकोर जेड 600 एमएम एफ/6.3 वीआर एस को भी लॉन्च किया है। यह निकोर जेड एस-लाइन सीरीज का नवीनतम एस-लाइन सुपर-टेलीफोटो प्राइम लेंस है, जिसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में फोटो और वीडियो दोनों को कैप्चर करने के लिए तैयार किया गया है। यह निकॉन जेड एफ के साथ कंपेटिबल है।

शानदार फोकल लेंथ और एस-लाइन ऑप्टिकल परफॉर्मेंस के साथ यह वाइल्डलाइफ, स्पोर्ट्स और एक्शन कैप्चरिंग में परफेक्ट है। इसके अतिरिक्त ब्रांड ने निकोर जेड 135 एमएम एफ/1.8 एस प्लेना को भी पेश किया है। यह नवीनतम कॉम्पैक्ट बॉडी निकोर जेड एस-लाइन सीरीज लेंस है, जिसके साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस, हाई रिलायबिलिटी और एक्सेप्शनल ऑप्टिकल परफॉर्मेंस का भरोसा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें