Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nippon Paint ने वाहन पेंट मुरम्मत बाजार में कदम रखा

April 7, 2024

Nippon Paint ने वाहन पेंट मुरम्मत बाजार में कदम रखा

नई दिल्ली: निप्पॉन पेंट ने भारत में एक प्रायोगिक परियोजना के साथ वाहन बॉडी और पेंट मरम्मत सेवा क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने इसे दूसरे वैश्विक बाजारों में भी ले जाने की संभावना जताई। कंपनी ने अपना उपभोक्ता आधारित वाहन ‘बॉडी’ और पेंट मरम्मत सेवा ब्रांड मास्टरक्राफ्ट पेश किया। इसकी पहली इकाई गुरुग्राम में है, जिसकी क्षमता सालाना लगभग 2,500 कारों के मरम्मत की है।

निप्पॉन पेंट इंडिया के निदेशक और अध्यक्ष (वाहन मरम्मत खंड) शरद मल्होत्र ने कहा कि यह एक वैश्विक परियोजना है। हम भारत में एक प्रायोगिक शुरुआत कर रहे हैं। हम अब गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दे रहे हैं और यहां के अनुभव एवं ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर हम भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में विस्तार पर अगले तीन से छह महीने में निर्णय लेंगे।

निवेश योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर मल्होत्र ने कहा कि प्रायोगिक चरण में होने से यह कोई ‘बड़ा खर्च’ नहीं है। गुरुग्राम में ऐसी इकाई है जिसे स्थापित करने के लिए दो करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये की जरूरत हो सकती है। उन्होंने कहा कि मास्टरक्राफ्ट इकाई भारतीय बाजार में कुशल और हरित वाहन खंड में पेंट समाधान प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें