Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्थिक सहयोग पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नॉर्वे दौरा

February 16, 2026

आर्थिक सहयोग पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नॉर्वे दौरा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं और फिलहाल नॉर्वे में हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, ओस्लो में अपने प्रवास के दौरान वह नॉर्वेजियन सीईओ और निवेशकों के साथ गोलमेज चर्चा करेंगी और प्रवासी भारतीय समुदाय से भी संवाद करेंगी। इसके अलावा, वह ओस्लो साइंस पार्क में स्टार्टअप्स के साथ बातचीत भी करेंगी।

इससे पहले, सीतारमण ने जर्मनी का दौरा किया, जहां उन्होंने यूरोपीय संघ–भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के संदर्भ में व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। म्यूनिख में उन्होंने एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेन्डसेन से मुलाकात की। बातचीत के दौरान भारत और मर्स्क के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग और समुद्री क्षेत्र में निवेश पर चर्चा हुई।

उन्होंने जर्मनी के वाइस चांसलर और फेडरल वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के फेडरल चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच हुई हालिया बैठक का जिक्र हुआ, जिसमें रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया था।

मंत्रालय के अनुसार, क्लिंगबील ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को व्यापार और निवेश के लिहाज से अहम कदम बताया और विशेष रूप से विकास सहयोग तथा भारत में मेट्रो रेल परियोजनाओं के विस्तार पर बल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें