Site icon Dainik Savera Times

Fortuner को टक्कर देने Nissan ला रही नई Terrano, जानें इंजन और फीचर्स की पूरी डिटेल

Nissan Terrano 2026

Nissan Terrano 2026

Nissan Terrano 2026: ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही Nissan अपनी नई दमदार SUV Nissan Terrano 2026 के साथ हलचल मचाने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी के प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीरें और तकनीकी जानकारियां लीक हो गई हैं। चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की वेबसाइट पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह SUV आकार और ऑफ-रोड क्षमता के मामले में काफी दमदार होगी। खास बात यह है कि इसकी लंबाई Toyota Fortuner से भी ज्यादा है।

Toyota Fortuner से भी बड़े हैं Nissan Terrano के डायमेंशन

नई Nissan Terrano को लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 5,098 mm और व्हीलबेस 2,850 mm है। तुलना करें तो Toyota Fortuner की लंबाई 4,795 mm और व्हीलबेस 2,745 mm है। यानी नई Terrano लंबाई में Fortuner से 303 mm बड़ी है।

यह SUV Nissan Frontier Pro पिकअप के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 36 डिग्री का अप्रोच एंगल और 31 डिग्री का डिपार्चर एंगल दिया गया है, जिससे कठिन रास्तों पर इसकी क्षमता बेहतर होने की उम्मीद है।

पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन का मिलेगा विकल्प

Nissan Terrano को तीन पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया जा सकता है।

पेट्रोल इंजन: 2.0 लीटर टर्बो इंजन, 258 hp पावर।
डीजल इंजन: 2.3 लीटर टर्बो इंजन, 190 hp पावर।
प्लग-इन हाइब्रिड: 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कुल 272 hp पावर।

हाइब्रिड मॉडल में LFP बैटरी दी गई है। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

बॉक्सी डिजाइन देगा दमदार ऑफ-रोड लुक

लीक तस्वीरों में SUV का लुक काफी मस्कुलर नजर आता है। इसमें बड़ी Nissan ब्रांडिंग वाली फ्रंट ग्रिल, चौकोर व्हील आर्च, रूफ रेल्स, बड़े अलॉय व्हील और वर्टिकल टेललैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ स्पेयर व्हील और मजबूत बंपर इसे पारंपरिक ऑफ-रोड SUV जैसा लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें…

 

2,500 किलो तक की टोइंग क्षमता

नई Terrano के सभी वेरिएंट में 2,500 किलोग्राम की टोइंग क्षमता दी गई है। इसके अलावा सनरूफ, टो हिच, रियर स्पॉयलर और अलग-अलग डिजाइन के अलॉय व्हील जैसे विकल्प भी मिलेंगे।

Exit mobile version