Site icon Dainik Savera Times

Nita Ambani B’day: नीता अंबानी के 60वें जन्मदिन पर ‘अन्न-सेवा’, 1.4 लाख लोगों को दिया गया भोजन

बिजनेस डेस्क: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष नीता अंबानी ने अपना 60वां जन्मदिन वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों के साथ मनाया। नीता अंबानी के बर्थडे पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया। तो वहीं करीब 65 हजार के लिए कच्चा राशन वितरित किया गया।

 

नीता अंबानी बुधवार को 60 साल की हो गई है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, किन्नर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए।

 

बता दें कि कोरोना के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

Exit mobile version