Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीति आयोग अगले सप्ताह बेंगलुरु में राज्य स्तरीय नवाचार कार्यशाला करेगा आयोजित

November 2, 2023

नीति आयोग अगले सप्ताह बेंगलुरु में राज्य स्तरीय नवाचार कार्यशाला करेगा आयोजित

नई दिल्ली: अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के जरिए नीति आयोग क्षेत्रीय नवाचार व उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ाने देने के लिए छह से आठ नवंबर तक बेंगलुरु में राज्य स्तरीय नवाचार कार्यशाला की मेजबानी करेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम ‘बिल्डिंग स्टेट-लेवल इनोवेशन इकोसिस्टम’ भारत के राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार व उद्यमिता (आई एंड ई) को बढ़ावा देने के लिए बैठक करने, ज्ञान का आदान-प्रदान करने और रणनीति बनाने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। एआईएम के निदेशक चिंतन वैष्णव ने कार्यक्रम से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वैश्विक नवोमेष सूचकांक में भारत का हाल ही में 81वें से 40वें स्थान पर पहुंचना देश की विशाल नवोमेष क्षमता को रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें: ‘काम के बदले दाम देना होगा, अन्यथा सरकार करेगी इलाज’, श्रमवीर गौरव समारोह में CM योगी की सख्त चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें