Site icon Dainik Savera Times

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन सितंबर में 10 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन सितंबर में 9.8 प्रतिशत बढक़र 30 लाख टन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी। खनन कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 27.3 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया था। कंपनी की बिक्री भी सितंबर में 25 प्रतिशत बढक़र 31.1 लाख टन हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 29.1 लाख टन थी।

एनएमडीसी ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से सितंबर तक 1.956 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले साल समान अवधि में 1.618 करोड़ टन था। इस दौरान बिक्री भी बढक़र 2.053 करोड़ टन हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.363 करोड़ टन थी। इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

Exit mobile version