Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतों में बदलाव नहीं

February 13, 2023

Petrol और Diesel की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर लंदन ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत की गिरावट लेकर 85.49 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.09 प्रतिशत उतरकर 78.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर……….पेट्रोल……….डीजल
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

ये भी पढ़ें: GST संग्रह में पंजाब ने देश को छोड़ा पीछे, मई में 14.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें