Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 अप्रैल को 2000 का नोट बदलने, जमा करने की सुविधा नहीं : रिजर्व बैंक

March 29, 2024

1 अप्रैल को 2000 का नोट बदलने, जमा करने की सुविधा नहीं : रिजर्व बैंक

मुंबई: बैंकों में वार्षकि लेखाबंदी से जुड़े कार्यों के कारण 2000 रुपए के बैंक नोट को बदलने या जमा करने की सुविधा 1 अप्रैल, 2024 यानी सोमवार को उपलब्ध नहीं होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि अगले दिन मंगलवार को यह सुविधा केंद्रीय बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बहाल हो जाएगी।

आरबीआई ने कहा कि वार्षकि लेखाबंदी से जुड़े कार्यों के कारण भारतीय रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में 2000 रुपए के बैंक नोटों के विनिमय/जमा की सुविधा 1 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को उपलब्ध नहीं होगी। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें